फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-बनबसा में साढ़े आठ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 18 Dec 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर-बनबसा से पूर्णागिरि धाम तक बिजली आपूर्ति सोमवार को साढ़े आठ घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इससे नागरिकों, कारोबारियों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल से लेकर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई। इस वजह से लोग बिजली पर आधारित काम नहीं कर सके। बाद में शाम साढ़े पांच बजे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ऊर्जा निगम चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि टनकपुर के 33/11 केवी उप संस्थान में ट्रांसफार्मर की मरम्मत की वजह से आपूर्ति प्रभावित थी। मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति सामान्य हो गई।
बाक्स
पूर्णागिरि धाम की संचार सेवा दो दिन बाद बहाल हुई, राहत
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की संचार सेवा दो दिन बाद बहाल हुई। बीएसएनएल और निजी मोबाइल कंपनी की संचार सेवा के सुचारु होने से श्रद्धालुओं से लेकर स्थानीय लोगों को राहत मिली है। पूर्णागिरि क्षेत्र में टावर में लगे मीटर के आग से क्षतिग्रस्त होने से 12 दिसंबर से ठप बीएसएनएल की संचार सेवा रविवार देर रात सुचारु हुई। मोबाइल टावर का कार्ड फुंकने से 16 दिसंबर से बाधित निजी मोबाइल सेवा सोमवार सुबह सामान्य हुई। संचार सेवा सुचारू होने से कारोबारी, पुजारियों, क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें