फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीआईसी चंपावत के बच्चे होंगे स्मार्ट, एआई तकनीक से करेंगे पढ़ाई

Fri, 23 Jan 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पीएमश्री जीआईसी चंपावत। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल में अब एआई-स्मार्ट क्लॉस के माध्यम से बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। 2026-27 सत्र से कक्षाओं का संचालन होगा। प्रथम चरण में अंग्रेजी माध्यम की पांच कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जीआईसी चंपावत एआई स्मार्ट क्लास वाला पहला स्कूल होगा, जहां नौ से 12 तक कक्षाओं के193 बच्चे एआई तकनीक से पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

देश की नई पीढ़ी को अब स्कूलों में प्रारंभिक स्तर से ही भविष्य की तकनीक से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से देश के सभी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को पढ़ाने का फैसला लिया है। पीएमश्री जीआईसी में भी एआई-स्मार्ट क्लॉस के माध्यम से बच्चे पढ़ाई करेंगे। इसमें स्मार्ट बोर्ड के साथ ही कंटेंट सॉफ्टवेयर, एआई सहित अन्य उपकरणोंं का उपयोग कर बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विद्यालय में प्रधानाचार्य उमेद सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं को एआई-स्मार्ट क्लॉस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसमें कक्षा 9ए के 40, कक्षा 10ए के 25, कक्षा 11बी के 48, कक्षा 12बी के 43 सहित कक्षा 11 और 12 के वाणिज्य के 37 बच्चे इस माध्यम से शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसके लिए कक्षा-कक्षों को तैयार कर लिया गया है। नए सत्र के डिजिटल कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। वहीं भविष्य में विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक सभी कक्षाओं को पूरी तरह से डिजिटल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय
जिले में चंपावत पीएमश्री जीआईसी चंपावत सबसे अधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। वर्तमान में विद्यालय में 705 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। छात्र संख्या अधिक होने के कारण करीब 50 से 60 बच्चे प्रवेश लेने से वंचित भी हो गए थे।

कोट
पीएमश्री जीआईसी चंपावत में डिजिटल कक्षाओं के संचालन की कवायद की जा रही है। इसके माध्यम से अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन




23सीपीटी01पी- पीएमश्री जीआईसी चंपावत। संवाद

23सीपीटी02पी- पीएमश्री जीआईसी चंपावत में डिजिटल कक्षाओं के लिए तैयार कमरा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें