फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकृतियों में उकेरा पिता के प्रति प्रेम 

Sat, 15 Jun 2019 10:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
गुरूकुलम एकेडमी में फादर्श डे पर मानव आकृति में पिता के प्रति प्रेम जाहिर करते छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 खूना मानेश्वर स्थित गुरुकुलम एकेडमी में फादर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मानव आकृति में आई लव यू पापा की आकृति बनाकर अपने पिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय के दिशा-निर्देशन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन गीतों, कविताओं के जरिए पिता के प्रति प्रेम जताया।

विज्ञापन


प्रबंधक ने कहा कि हर पिता दिन-रात कड़ी मेहनत कर बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने, उन्हें काबिल बनाने के लिए जुटा रहता है। उन्होंने माता-पिता का सम्मान करने, सुबह उठकर पहले उनका आशीर्वाद लेने के बाद अन्य कार्य करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य एसके सिंह ने बच्चों के लिए पिता के योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर रियाज अहमद, भाष्कर चौबे, कमला बोहरा, बबीता अधिकारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें