लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में ढेक इलेवन ने चंपावत स्पोर्ट्स क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट में हुआ।
जीआईसी के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल में 23वें मिनट में चंपावत स्पोर्ट्स के निखिल तड़ागी ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में ढेक इलेवन के पंकज नेगी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ढेक टीम को गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया।
मैच की समाप्ति तक मुकाबला एक गोल की बराबरी पर रहा। पेनेल्टी शूट आउट में ढेक इलेवन ने तीन के मुकाबले चार गोल से मैच जीत लिया। रेफरी हरीश फर्त्याल और लाइनमैन अजय माहरा, अहमद खान रहे।
आयोजन समिति के गिरीश ढेक, आशीष कुंवर आदि ने सहयोग किया।