चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत टनकपुर के बंगाली कॉलोनी में बच्चों और अभिभावकों को बाल अधिका?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रीड्स संस्था ने सोमवार से शहर में चाइल्ड हेल्प लाइन से दोस्ती सप्ताह शुरू किया है। इसके तहत वार्ड संख्या 3 बंगाली कॉलोनी में बच्चों को बाल अधिकार एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि चाइल्ड हेल्प लाइन से दोस्ती के क्या-क्या फायदे हैं।
काउंसलर पूजा लोहनी ने बताया कि बच्चे की हर प्रकार की समस्या 1098 नंबर की मदद से दूर की जाती है। टीम के सदस्य प्रकाश चंद्र ने कई योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर दो अभिभावकों ने 1098 पर कॉल कर अपनी समस्या बताई गई। टीम ने दोनों अभिभावकों को भरोसा दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। चाइल्ड लाइन चंपावत ने 1098 दोस्ती उपहार के तहत बच्चों को पढ़ने, लिखने, खेलने और खाने की वस्तुएं उपहार में भेंट की। कार्यक्रम में अर्चना लोहनी, मीरा रावत, सुकुमार राय, आरती, आयुषी, विपिन, रेणुका, दिशा, प्रेम, सुजल, अमन आदि बच्चे उपस्थित थे। संवाद