टनकपुर (चंपावत)। खटीमा तहसील क्षेत्र के लोगों ने श्रीपुर बिछुवा से डीडीहाट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। इस संबंध में लोगों ने रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन भेजा है। श्रीपुर बिछुवा के बीडीसी सदस्य दीपक जोशी, खीम सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान रमेश सिंह महर, मनोहर सिंह सामंत आदि ने ज्ञापन में कहा कि खटीमा क्षेत्र में पिथौरागढ़ के डीडीहाट के मूल निवासी बड़ी संख्या में बसे हैं। हर दिन 40 से 50 लोग खटीमा से पिथौरागढ़, डीडीहाट की यात्रा करते हैं, लेकिन रोडवेज की बस सेवा नहीं होने से उन्हें टैक्सियों के महंगे किराए में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरएम से श्रीपुर बिछुवा डीडीहाट के लिए रोडवेज की नियमित बस सेवा शुरू कराने का आग्रह किया है। संवाद