चंपावत कलक्ट्रेट में मजदूर चेतराम का आंदोलन खत्म करवाते सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। तीन दिन से धरने पर बैठे मजदूर चेतराम ने धनतेरस से एक दिन पहले बुधवार को आंदोलन वापस ले लिया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी के आश्वासन पर उन्होंने आंदोलन खत्म किया। साथ ही अब बेटे को लोहाघाट अस्पताल में अस्थायी रूप से चतुर्थ श्रेणी की नौकरी के लिए वे राजी हो गए।
1995 में लोहाघाट डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के दौरान गिरने से चोटिल हुए चेतराम का कहना है कि मुआवजा, इलाज और बेटे की नौकरी को लेकर लगातार आंदोलन किए। बेटे की नौकरी की मांग पर 108वीं बार धरना देने के बाद बुधवार को बेटी की नौकरी की मांग पूरी हो गई है।। सीएमओ ने कहा कि चेतराम के बेटे हेम कुमार को लोहाघाट अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पर अस्थायी कर्मी के रूप में नौकरी का आदेश अक्तूबर में दे दिया गया था, लेकिन तीन माह की सेवा अवधि का पत्र होने से वे इसे लेने को राजी नहीं हुए थे। अलबत्ता अब उन्हें स्पष्ट कर दिया गया है कि कोरोना अवधि खत्म होने के बाद भी ये अस्थायी नौकरी जारी रहेगी। इस आश्वासन के बाद मजदूर ने आंदोलन खत्म कर दिया।