फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उत्तराखंड के गांवों में भी मिलेंगी सस्ती दवाएं

Wed, 11 Oct 2023 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत का पीएम जन औष​धि केंद्र। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब सस्ती दवाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए प्रदेश के सभी विकासखंडों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। सहकारिता विभाग की एमपैक्स (बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति) इन औषधि केंद्रों का संचालन करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में एक-एक जन औषधि केंद्र खुलेगा। इसे लेकर उत्तराखंड के सहकारी समितियों के निबंधक आलोक पांडेय ने सभी जिलों को पत्र भेजा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुलने वाले इन जन औषधि केंद्रों में किफायती दर पर जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। एमपैक्स को औषधि केंद्रों के लिए पीएमबीआई (भारतीय औषधि और चिकित्सा उपकरण ब्यूरो) में आवेदन करना होगा। संचालन के लिए लाइसेंस, फार्मासिस्ट की तैनाती सहित सभी नियमों को पूरा करना होगा। संवाद
चंपावत में इन समितियों में खुलेंगे औषधि केंद्र
चंपावत, धूरा, धरमघर, रौलमेल और बाराकोट।
कोट
चंपावत जिले में पांच सहकारी समितियां जन औषधि केंद्र संचालित करेंगी। समितियों का चयन कर प्रस्ताव आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेज दिए गए हैं।
सुभाष चंद्र गहतोड़ी, जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां।
बाक्स
जिले में हैं तीन औषधि केंद्र
चंपावत। चंपावत जिले में इस वक्त तीन जन औषधि केंद्र हैं। चंपावत जिला अस्पताल के अलावा टनकपुर और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में किफायती दवाओं के केंद्र हैं। अभी इनमें 145 किस्म की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें