फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सोलर लाइट से जगमगाए निडिल, विविल और खाईकोट गांव

Wed, 11 Oct 2023 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीमांत गांव में ग्रामीणों को सोलर लाइट देते भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। नेपाल सीमा से लगी ग्राम पंचायत निडिल, विविल, खाइकोट ग्राम पंचायत सौर उर्जा से जगमगा गई हैं। खनिज न्यास फाउंडेशन के तहत पहली बार क्षेत्र के 100 स्थानों पर सोलर लाइट लगाई गई हैं। क्षेत्र में सोलर लाइट लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने बताया कि सीमा से जुड़ी तीन पंचायतों में सुरक्षा और जंगली जानवरों से बचाव के लिए मांग उठाई गई थी। इस पर सीएम पुष्कर धामी, तत्कालीन डीएम नरेंद्र भंडारी और परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल के सहयोग से सोलर लाइट लगाई जा रही है। क्षेत्र में सोलर लाइट से जगमग होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन राम, ललित सामंत, हयात कार्की, मदन कार्की, गणेश सिंह, जोगा सिंह, राम सिंह सामंत, त्रिलोक सामंत, लक्ष्मी दत्त पंत, सूरज सामंत, श्याम पंत, नारायण सिंह पूर्व प्रधान मदन सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें