फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते गल्ले की दुकानों में पहले राशन लेने की मची होड़

विज्ञापन
लोहाघाट सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान में राशन लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वितरण के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। राशन डीलरों ने राशन बांटते समय पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन मिलने की सूचना मिलने पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। सुबह सात बजे से ही लोग राशन की दुकानों में उमड़ गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों की भीड़ के चलते राशन डीलरों को राशन वितरण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राशन डीलर सुरेश जोशी, सुमन माहरा, इंद्रदेव मुरारी आदि ने बताया कि सुबह सात से 11 बजे तक राशन का वितरण किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बार बार समझाने के बावजूद भी लोग नहीं समझ रहे हैं। एसओ मनीष खत्री, एसआई हेमंत कठैत ने मौके में पहुंचकर लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें