फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा हुआ ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार में खर्च की गई राशि का ब्योरा ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला सभागार में मंगलवार को सहायक व्यय प्रेक्षकों की मौजूदगी में प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारी व्यय वरिष्ठ कोषाधिकारी रिचांशु शर्मा ने सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय विवरण को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि जमा किए जा रहे प्रपत्रों में सही और सत्य जानकारी होनी चाहिए, ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सहायक व्यय प्रेक्षकों को भी सभी कार्यों का बेहतर तरीके से निष्पादन करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशियों के फार्म सी 12 एवं सी 13 की रिपोर्ट निर्धारित समय पर तैयार करें। बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक लोहाघाट सुबोध कुमार, सहायक व्यय प्रेक्षक चंपावत कौशलेंद्र सिंह समेत प्रत्याशी राकेश वर्मा, प्रत्याशी धीरज लडवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें