फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना में 84 फीसदी राशि व्यय करने पर चंपावत की सराहना

विज्ञापन
चंपावत एनआईसी में अपर सचिव नियोजन के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम एसएन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अपर सचिव, नियोजन विभाग मनीषा पंवार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने चंपावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले ने दिसंबर के अंत तक लगभग 84 प्रतिशत राशि तथा गत वर्ष की सौ फीसदी राशि व्यय की है। उन्होंने वित्तीय वर्ष के शेष दो माह में जिला योजना में स्वीकृत धन का उपयोग तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जिला योजना के तहत बजट का व्यय कम हुआ है, वह इस वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत स्वीकृतियां और व्यय करना सुनिश्चित करें। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिला योजना में कुल वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष लगभग 83.77 प्रतिशत धनराशि दिसंबर के अंत तक व्यय की जा चुकी है। गत वर्ष की धनराशि भी शत प्रतिशत व्यय की जा चुकी हैं।
डीएम ने बताया कि स्वरोजगार योजना के तहत कृषि विभाग में पावर टिलर, पावर वीडर उपलब्ध कराए गए हैं, उद्यान विभाग की ओर से पॉलीहाउस, मत्स्य पालन में तालाब, पशुपालन में बैकयार्ड पोल्ट्री उपलब्ध कराए गए हैं। दुग्ध विकास में तीन गाय और पांच गाय योजना के तहत अनुदान दिया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में परियोजना निदेशक हेमंती गुंज्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, अपर सांख्यिकी अधिकारी योगेंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें