फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत बाईपास को फरवरी के आखिर में मिल सकती है हरी झंडी

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुडयानी से तिलौन तक बनने वाले बाईपास को फरवरी के तीसरे सप्ताह में हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इस बाईपास के बनने से मुख्यालय में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। पिथौरागढ़ और टनकपुर क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहन शहर के बाहर से होकर निकल जाएंगे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के मुड़यानी से बनने वाले 9.8 किमी बाईपास के लिए संयुक्त टीम का फरवरी के तीसरे सप्ताह में दौरा प्रस्तावित है। संयुक्त टीम के निरीक्षण के बाद बाईपास निर्माण की आगे की कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त टीम निरीक्षण के दौरान कटिंग में आने वाले पेड़ों की संख्या, बाईपास की आवश्यकता, बाइपास बनने से यहां के लोगों को लाभ, नुकसान का आकलन भी करेगी। बाईपास बनने से आए दिन बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

तीन स्थानों पर बाईपास की प्रक्रिया गतिमान

चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड एनएच की ओर से तीन स्थानों पर बाईपास की प्रकिया चल रही है। लोहाघाट और पिथौरागढ़ के बीच बनने वाले बाईपास से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। पहले चरण में चंपावत में बाईपास निर्माण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


कोट

संयुक्त टीम का फरवरी के आखिर में होने वाले दौरे के बाद बाईपास निर्माण की स्थिति साफ हो जाएगी। टीम इस दौरान पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। - एनसी टम्टा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें