चंपावत अस्पताल में बनने लगा आवासीय भवन
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। दिसंबर 2011 से बंद डॉक्टरों के आवास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम का कहना है कि दो ब्लॉकों के 8 आवासों का बचा काम दो महीने में पूरा करा लिया जाएगा। धन न मिलने से ये काम बंद था। अगस्त में विधायक हेमेश खर्कवाल और डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने जिला अस्पताल का दौरा कर शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए थे।
धन न मिलने से जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ की निर्माणाधीन कॉलोनी का काम 2011 से ठप था। सीएमओ डॉ. डीएल साह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जिला योजना से 50 लाख रुपए दिए गए हैं। जल्द ही 38 लाख रुपए और दिए जाएंगे। इस रकम से दो ब्लॉकों के 8 आवास बनाए जाएंगे। धन मिलने में देरी से इस्टीमेट लागत भी 401.52 लाख रुपए से बढ़कर 754.22 लाख तक पहुंच गई है।