फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध चुने जाएंगे सचिव, संयुक्त सचिव, दोनों उपाध्यक्ष

Wed, 28 Sep 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
निर्विरोध चुने जाएंगे सचिव, संयुक्त सचिव, दोनों उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष सहित सात पदों के लिए दस नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के अलावा शेष पांच पदों पर मतदान की नौबत नहीं आएगी। वहीं, अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो नामांकन भरे गए। नारेबाजी और जुलूस के चलते दिनभर कॉलेज में चुनावी गहमागहमी में रही।
विज्ञापन


कॉलेज के निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीपी ओली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गौरव पांडेय और राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए धीरज चौड़ाकोटी और अमित रावत ने नामांकन कराया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अनुराग नेगी और हेमंत जोशी ने पर्चा भरा है।

उपाध्यक्ष के लिए प्रवीण सिंह, छात्रा उपाध्यक्षा मीना पुजारी,  सचिव के लिए सुमित तड़ागी और संयुक्त सचिव नीरज पांडेय ने पर्चे दाखिल कराए। नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को होगी। जांच में सही पाए जाने पर इनका निर्विरोध रूप से चुनना तय है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ.गंगा बोहरा ने बताया  कि कॉलेज परिसर में आचार संहिता लागू की गई है। चुनाव में 428 छात्राएं और  297 छात्र वोटर हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और वैध  उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। मतदान 1 सितंबर को होगा। चुनाव के मद्देनज कॉलेज परिसर में सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें