फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षांत ध्यान से मनाएं, हुड़दंग में जेल की हवा न खानी पड़ जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नए साल की पूर्व संध्या पर वर्षांत के नाम पर हुड़दंग काटने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिस की ओर से जंगलों में जाकर पिकनिक मनाने वालों पर नजर रखने के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अल्कोमीटर से जांच की जाएगी। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि इस दौरान धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा लेकिन सभी स्थानों में थर्मल स्केनिंग, सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचने वालों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी ने बताया कि चंपावत, लोहाघाट के अलावा टनकपुर और बनबसा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। समारोह के नाम पर लोगों को शराब पीकर हुड़दंग काटने की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने होटल व्यवसायियों को जारी की एसओपी
चंपावत। नए साल के स्वागत के लिए होटलों में ठहरने वालों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। इस संबंध में पर्यटन विभाग की ओर से सभी होटल व्यवसायियों को एसओपी जारी की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर नाइट कर्फ्यू के तहत जारी दिशा निर्देशों का सभी होटल व्यवसायियों की ओर से पालन कराया जाएगा।
पूर्णागिरि आने वालों की होगी कोरोना जांच
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। साल का अंतिम दिन एवं नए साल पर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शनों को यहां आने वालों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। इस संबंध में सुरक्षा के तहत प्रशासन का सख्त रवैया रहेगा। बता दें कि साल के 31 दिसंबर और एक जनवरी को बाहरी क्षेत्रों (खासकर यूपी) से काफी संख्या में लोग पूर्णागिरि धाम आते हैं। इस बार मंदिर आने वाले लोगों को जगबूड़ापुल स्थित जांच चौकी पर कोरोना जांच से गुजरना होगा। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें वापस किया जाएगा। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू सख्ती से पालन कराया जाऐगा। आठ बजे बाद बूम से आगे जाने पर मनाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें