फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं महाशिवरात्रि

Fri, 01 Mar 2019 10:29 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा थाने में बैठक में प्रतिभाग करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण मनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने को थाने में नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से राष्ट्रहित में सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश नहीं भेजने और सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करने से बचने को कहा। पुलिस ने नागरिकों से राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकता बनाए रखने की अपील की।   

विज्ञापन


कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल की अध्यक्षता और एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला के संचालन में नागरिकों की बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दतापूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तनावपूर्ण हालात के चलते सेना का मनोबल बढ़ाने, सोशल मीडिया पर अनर्गल और देश को कमजोर करने वाले पोस्ट न डालने को भी कहा गया। नागरिकों से अपील की गई कि इस समय सतर्क रहें। संदिग्ध, अनजान लोगों के दिखाई देेने पर पुलिस को अवगत कराएं।

नेपाल सीमा पर बसे ग्रामीणों को खासतौर पर सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की जाने वाली चेकिंग में सहयोग देने की भी अपील की गई। वहां ग्रामप्रधान गंगा गुरूंग, अरुण कुमार, नगर पंचायत सभासद शकील अहमद मंसूरी, मोनू ठाकुर, लायंस क्लब अध्यक्ष अमरजीत सिंह गांधी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें