फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया 35.31 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन

Fri, 01 Mar 2019 10:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जिला योजना की बैठक में अधिकारियों की समस्याएं सुनते प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को जिला सभागार में वर्ष 2019-20 की 35.31 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अति आवश्यक  कार्यों को ही प्राथमिकता प्रदान करें। जिला योजना समिति के सदस्यों ने जिला योजना को अनुमोदन देने के साथ अपनी सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन


डीएम रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि कृषि विभाग की 47.35 लाख, उद्यान की 82.50 लाख, भेषज की 2.75 लाख, पशुपालन  की 99 लाख, दुग्ध विकास की 81.20 लाख, मत्स्य की 7.70 लाख, वानिकी की 88.48 लाख, सहकारिता की 34.70 लाख, ग्राम्य विकास की 76.35 लाख, लघु सिंचाई की 69.25 लाख, राजकीय सिंचाई की 132 लाख, नलकूप खंड की 187 लाख, उरेडा की 38.50 लाख, लघु उद्योग की 8.80 लाख, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की 12.10 लाख, पर्यटन की 104.50 लाख, अर्थ एवं संख्या की 18.70 लाख, माध्यमिक शिक्षा की 121 लाख, प्राथमिक शिक्षा की 80.85 लाख, क्रीड़ॉ की 52.35 लाख, युवा कल्याण की 198.85 लाख, चिकित्सा की 123.20 लाख, पेयजल निगम की 407 लाख, जल संस्थान की 423.50 लाख, सूचना की 12.70 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण की 11.75 लाख, समाज कल्याण की 4.40 लाख, सेवायोजन की 6.60 लाख, पंचायतीराज की 26, 40 लाख, लोक निर्माण विभाग की 839.30 लाख, पूल्ड आवास की 132 लाख की धनराशि प्रस्तावित की है। संचालन अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया ने किया।


बैठक में ये रहे मौजूद
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, क्षेत्र प्रमुख बाराकोट निर्मल माहरा, नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, समिति के सदस्य उर्मिला चंद, उषा गुरूंग, देवकी देवी, मुकेश कुमार, उमाशंकर भट्ट, गोविंद सामंत, निर्मला महराना, पुष्पा सकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, अर्थ संख्याधिकारी एनबी बचखेती सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अनुमोदन बैठक से गायब रहे कांग्रेस समर्थित सदस्य
चंपावत। जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि इस बार की जिला योजना में गत वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जिला योजना समिति का कोरम पूरा होने पर प्रभारी मंत्री ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चुनावी मतभेद भुला कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अधिकतर कांग्रेस समर्थित सदस्य जिला योजना समिति की बैठक से नदारद रहे।

महज 15 मिनट में निपट गई बैठक
चंपावत। शुक्रवार को जिला सभागार में आयेाजित जिला योजना के अनुमोदन की बैठक महज 15 मिनट में ही निपट गई। 35 करोड़ से अधिक की लागत की योजनाओं का अनुमोदन 15 मिनट में निपटाए जाने पर कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 


लोकसभा चुनावों को कमर कसें कार्यकर्ता : पांडेय
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय के क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री ने टनकपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर रोहिताश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, हेमा जोशी, पुष्पा पांडेय, रानी कापड़ी, पूरन सिंह महर आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें