फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट ब्लॉक की युवती की टनकपुर में संदिग्ध मौत के मामले में हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर सोमवार को चार युवकों के खिलाफ हत्या और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों में दो चंपावत और दो टनकपुर के निवासी हैं। एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ में कर रही है।
विज्ञापन

माता-पिता और बहन के साथ टनकपुर के नायकगोठ गांव में अपने ननिहाल आई बाराकोट के काकड़ गांव निवासी लोकमान सिंह अधिकारी की बड़ी पुत्री शिवांगी अधिकारी (21) बीते 28 दिसंबर की सुबह जीआईसी भवन के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली थी। तीन डॉक्टरों के पैनल की ओर से किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में शिवांगी की हत्या करने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि उसके पिता ने चार युवकों पर शिवांगी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका शिवांगी के पिता की तहरीर पर चंपावत के गौरल मार्ग चंपावत निवासी सचिन वर्मा, तल्लीहाट चंपावत निवासी शिवम पटवा, गैंड़ाखाली टनकपुर निवासी निशांत महर और बोरागोठ निवासी गुलशन वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इधर सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें