फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष पद पर आनंद महर अन्नी जीते

विज्ञापन
शक्तिमान ट्रक यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद निर्वाचित आनंद सिंह महर अन्नी का स्वागत करते समर्थ? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह महर अन्नी ने कब्जा जमाया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह पाटनी को 54 वोटों से हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमजद हुसैन, महामंत्री पद पर सतीश कलौनी, उप सचिव पद पर दीपक और कोषाध्यक्ष पद पर रवीश गड़कोटी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव से पहले महामंत्री पद के एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान हुआ।
विज्ञापन

शहर के गांधी मैदान छोर से नगर पालिका के कक्ष में बनाए गए मतदान केंद्र में पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे हुए मतदान में कुल 460 वोट पड़े। एक वोट अवैध पाया गया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी मनोज कुमार, बचन सिंह, सुरेश सिंह मौनी, लियाकत हुसैन, भुवन कलौनी और तनवीर सिंह की निगरानी में मतों की गिनती पर नतीजों की घोषणा की गई।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। आनंद सिंह महर अन्नी के पक्ष में 250 मत तो उनके प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह पाटनी के पक्ष में 196 मत पड़े। तीसरे प्रत्याशी चंदन सिंह महर को 13 वोटों में ही संतोष करना पड़ा। नतीजे घोषित होते ही अध्यक्ष निर्वाचित हुए आनंद के समर्थकों ने नारेबाजी और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि नवगठित यूनियन निष्पक्षता के साथ वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों के हित में कार्य करेगी। जल्द बायलॉज तैयार कर यूनियन के पंजीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें