लोहाघाट के बिशुंग मल्लाढेक में हुई कार और कैंटर की भिडंत। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान-पाटी मार्ग पर चौड़ाढेक के पास कार और कैंटर की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोमवार सुबह खेतीखान मार्ग पर बिशंग के चौड़ाढेक के पास लोहाघाट की ओर आ रही कार (यूके 03टीए 1409) और खेतीखान की ओर जा रहे कैंटर (यूके 03 सीए 2277) में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक सूरज कुमार (18) पुत्र राजू राम निवासी मल्ला ढेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। डॉ. करन ने बताया कि घायल के सिर और छाती में काफी चोटें लगी हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और अस्पताल में घायल का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।