फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सूखीढांग में कार-जीप में भिड़ंत, सात घायल

Sat, 23 Dec 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सूखीढांग क्षेत्र में टकराई कार और जीप। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सूखीढांग में कार और जीप की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सूखीढांग के पास साल टांण से टनकपुर आ रही जीप (यूके 03 सी 9898) और टनकपुर से चंपावत जा रही कार (यूके 03 टीए 0539) में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जीप से सांस की दिक्कत से पीड़ित कलावती देवी (70) पत्नी लीलाधर गड़कोटी निवासी टांण को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी के चौकी प्रभारी निर्मल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
हादसे में घायल कलावती देवी (70), पाना देवी (50) पत्नी रुद्र सिंह ककनई, लक्ष्मी देवी (46) पत्नी भोलादत्त गड़कोटी, खीमानंद (70) पुत्र चेतराम टांण, घनश्याम गडकोटी (57) पुत्र टीका राम और जगजीत सिंह (45) निवासी रीठा साहिब को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कार चला रहे पंकज जोशी (35) निवासी टनकपुर को भी मामूली रूप से चोटिल हुए। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें