फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में घायल चालक को ले जाते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत हो गई है। इस घटना एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि शनिवार को सुबह पिथौरागढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले की लोहाघाट थाने की घाट चौकी के पास केंटर यूके 05 सीए 1205 सड़क किनारे खड़े था। एकाएक पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। अचानक आए पत्थरों से वाहन में सवार चालक खलील अहमद (50) पुत्र हबीब अहमद निवासी पीलीभीत हाल निवासी लिंठयूड़ा पिथौरागढ़ और दीपक शर्मा को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भारी बोल्डर वाहन की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए खलील अहमद के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि दीपक को मामूली चोटें आई। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल खलील और चालक दीपक को पुलिस ने उपचार के लिए गंगोलीहाट अस्पताल भेजा। दूनी के पास खलील ने 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय दम तोड़ दिया।
सड़क बंद होने से वक्त पर नहीं मिला घायल को उपचार
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़, लोहाघाट, अल्मोड़ा की सड़कें बंद होने से वक्त पर उपचार न मिल पाने के कारण घायल चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक शुक्रवार की शाम को पिथौरागढ़ में सब्जी उतारकर टनकपुर की ओर लौट रहा था। पिथौरागढ़ मार्ग के कुछ समय के लिए खुलने के चलते वह घाट तक आ गया था। घाट में सड़क बंद होने से वह वहीं रुक गया। शनिवार को अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरकर कैंटर में आ गिरा। जिससे खलील के सिर में गंभीर चोटें आ गई। एनएच बंद होने के चलते घायल को वक्त पर अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं हो सका। निजी वाहन से पुलिस ने घायल को गंगोलीहाट अस्पताल के लिए भेजा लेकिन दूनी के पास घायल ने दम तोड़ दिया।(संवाद)
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को चौकी से अन्यत्र शिफ्ट किया
लोहाघाट(चंपावत)। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि घाट के पास लगातार बोल्डर गिरने के कारण पुलिस चौकी को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन पुलिस कर्मियों को चौकी से हटाकर अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। (संवाद)

खलील। (फाइल फोटो)- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें