फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला पर आया मलबा, दो घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास सड़क खुलने का इंतजार करते वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास आए मलबे से शुक्रवार को दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। इसके चलते काफी देर तक यात्री राजमार्ग पर फंसे रहे। दलदल और इस स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही बेहद जोखिम भरी है। वहीं भारतोली के पास सड़क तो खुली है, लेकिन यहां भी खतरा बना है। इधर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 25 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे स्वांला के समीप बड़ी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया। इससे आवाजाही बंद हो गई। इस दौरान सैकड़ों वाहन और यात्री जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे बाद मलबा और पत्थर हटाए जा सके। इसके बाद यहां आवाजाही सुचारु हो सकी। लगातार पत्थर गिरने से स्वांला के पास आवाजाही खतरनाक बनी है। इस वजह से जेसीबी चालकों को यहां पर सड़क से मलबा हटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चल्थी के पास भी मलबा और दलदल से परेशानी बढ़ी।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा
चंपावत 20 मिमी
लोहाघाट 16 मिमी
पाटी 10 मिमी
टनकपुर-बनबसा 30 मिमी
चंपावत जिले की बंद 25 ग्रामीण सड़कें
धौन-सल्ली, धौन-दियूरी-बजौन, अमोड़ी-छतकोटी, एसएच 29-खटोली मल्ली, बगौटी-डूंगरालेटी, रौसाल-डूंगराबोहर-चिलपिकोट, मडलकपांडेय-सेलपेडू, गल्लागांव-देवलीमाफी, पटनगांव-कजीना-पुनौली, बाराकोट लिंक, चमदेवल-जाख-गजीना, बाराकोट-रामेश्वर, बांकू-सुल्ला-पासम, बैड़ाओड-लुवाकोट, उद्नढूंगा-कोठेरा, बाराकोट लिंक-खोलासुनार, जाखमहरा-कुंडीमहरा, गौड़ी-किमतोली, सिप्टी-अमकड़िया, रीठाखाल-मनटांडे, बाराकोट-कोठेरा, बाराकोट-सिमलखेत, थुवामौनी-किटकंडा, असलाड़-पासम और वल्सो-टुनियाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें