ोहाघाट के दूरस्थ खतेड़ा गांव में भांग की खेती नष्ट करती नारकोटिक्स, पुलिस और राजस्व पुलिस टीम।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नारकोटिक्स ब्यूरो, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ब्लाक के खतेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया।
शनिवार को देहरादून से आई नारकोटिक्स कंट्रोल टीम लीडर इंटेलीजेंस ऑफिसर केके मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने पंचेश्वर कोतवाली अंतर्गत खतेड़ा में लोगों द्वारा उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट किया। उन्होंने ग्रामीणों को भांग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कहा कि अवैध रूप से भांग की खेती करना अपराध है। उन्होंने लोगों से भांग की खेती न करने की बात कही। कहा कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजस्व उप निरीक्षक राकेश फर्त्याल, नारकोटिक्स कंट्रोल टीम में जेआईओ एसके पांडेय, सुनील कुमार, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद