कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले डाक्टरों को लोहाघाट उप जिला अस्पताला में श्रद्घांजलि देते चिक
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट । उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने श्रद्धांजलि सभा की। इस मौके पर मोमबत्ती जलाकर कोरोना पीड़ितों की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले डॉक्टरों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं का कहना था कि कोरोना काल में डॉक्टरों की ओर से अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना पीड़ितों का उपचार किया। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले डॉक्टरों की सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर, डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. रविंद्र बोहरा, डॉ. चित्रलेखा, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. कृतिका, फार्मासिस्ट मुकुल राय, उमेश जोशी, बहादुर फिरमाल आदि रहे।