तदर्थ नियुक्ति की एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को शहर में कैंडल मार्च निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षकों ने 24 वें दिन भी तहसील परिसर में धरना जारी रखा। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता विमला सजवान ने धरना स्थल पर आकर मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया है।
पूर्ण विभागीय संविदा यानि तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। अतिथि शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहें हैं। सोमवार देर शाम उन्होंने कैंडल मार्च निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अतिथि शिक्षक संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक दीपक बिष्ट, रोमा कठायत, दीपक भट्ट, प्रियंका खर्कवाल, अंकिता सिंह, लक्ष्मी चंद, नेहा जोशी, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, सौरभ पंत, सुनील भट्ट, शीला जोशी, मोहन कलौनी, पुष्पा पाठक समेत काफी संख्या में अतिथि शिक्षक शामिल थे।