पंचायतीराज विभाग की ओर से लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक में नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों और शासकीय कर्मियों का क्षमता विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। ब्लॉक सभागार में अल्मोड़ा की सुधा संस्था के डॉ. कमलेश जोशी, रवींद्र रौतेला, बची सिंह बिष्ट त्रिस्तरीय पंचायतीराज, ई-पंचायत, सीपीडीपी आदि की जानकारियां दे रहे हैं। डीपीआरओ सुरेश बेनी ने बताया कि ट्रेनिंग में पंचायत के कामकाज की सामान्य जानकारी दी जा रही है। लोहाघाट में बीडीओ केएस नयाल, एडीओ (पंचायत) छोटे लाल, ग्राम पंचायत अधिकारी शार्दुल तड़ागी, सुमन वर्मा और बाराकोट के वल्सों न्याय पंचायत में चल रहे शिविर में बीडीओ पूरन सिंह रावत, एडीओ (पंचायत) संजय आर्या, विवेक वर्मा, मदन मोहन, मनोज ने प्रशिक्षण दिया।