फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाभकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
चंपावत में आयोजित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को सम्मा - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (यूजीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय में जिले की सभी 30 शाखाओं के शाखा प्रबंधकों और कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में महाप्रबंधक ईश्वर कुमार ने प्रगति की समीक्षा कर क्षेत्र के विकास में ग्रामीण बैंक की भागदारी बताई। उन्होंने सभी व्यापारियों को ऋण सुविधा प्रदान करने की योजना बनाने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक केएम शर्मा ने सरकारी योजनाओं और अन्य क्षेत्रों में प्राप्त ऋण प्रस्तावों को अविलंब निपटाने के निर्देश दिए। प्रबंधक योजना विजय भंडारी ने संचालन किया। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत, राजेंद्र गैड़ा, इंद्र मटियानी, फल राम दुग्ताल, भूपेंद्र धामी, गजेंद्र मपवाल, सुनील पांडे, ओमकार सक्सेना आदि रहे।
प्रधान कार्यालय देहरादून से आए यूजीबी के महाप्रबंधक ईश्वर कुमार ने चंपावत में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र के सभी व्यापारियों को आवश्यक ऋण सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। चंपावत शाखा प्रबंधक उमा नाथ ने बैंक की वित्तीय प्रगति बताई। प्रबंधक योजना विजय भंडारी ने संचालन किया। बैठक में कृपाल चंद्र, विद्या प्रकाश, जगदीश बोरा, अमोल बासे, दीपक चंद, भूपाल अधिकारी, प्रकाश करायत आदि रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक की पाटन शाखा की ओर से ब्लॉक सभागार लोहाघाट में हुई गोष्ठी में बैंक के महाप्रबंधक ईश्वर कुमार ने लोगों को बैंक की योजनाएं बताकर उन्हें छोटी बचत के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक केएम शर्मा, विजय सिंह भंडारी आदि ने भी जानकारी दी। शाखा प्रबंधक दीपक चंद्र ने उनका स्वागत किया। वहां अमोल भाऊ, राव वासे, मयंक गौतम, चंद्रमोहन सिंह, मनोज कुमार, गरिमा, भावना, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें