फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट के तेंदुआ ग्रस्त क्षेत्र में जल्द लगेगा पिंजरा

Sun, 17 Dec 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र में आबादी की ओर तेंदुओं की आवाजाही वाले इलाकों में जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षक को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। लोहाघाट के कई ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दहशत लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने सहित अन्य प्रभावी उपाय करने की मांग की थी।
विज्ञापन

लोहाघाट क्षेत्र के गलचौड़ा, सुंई, प्रेमनगर, पाटन आदि क्षेत्रों में 20 नवंबर से तेंदुए के अक्सर नजर आने से लोग दहशत में हैं। तेंदुए के हमले से तीन लोग अब तक मामूली रूप से चोटिल भी हो चुके हैं। यहां तक कि तेंदुआ कई बार सड़क पर भी नजर आया है, इससे छात्र-छात्राओं, ग्रामीण और यहां से गुजरने वाले लोग भी डरे हुए हैं। दहशत की वजह से इन गांवों में लोग शाम ढलते घरों में दुबक रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग पर डीएफओ आरसी कांडपाल ने पिंजरा लगाने के लिए वन्य जीव संरक्षण को पत्र भेज अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलते ही संबंधित क्षेत्रों में पिंजरा लगाया जाएगा। साथ ही वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें