फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेंगी भारत-नेपाल के बीच डग्गामार बसें

Sun, 20 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारत-नेपाल प्रशासन के बीच हुई बैठक में दोनों देशों के बीच दौड़ रही डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के बीच संचालित होने वाली मैत्री बस सेवा, वैधानिक परमिट पर तीर्थाटन और टूरिस्ट बसों का संचालन जारी रहेगा। व्यापार मंडल ने नेपाल-भारत के बीच दौड़ रही डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की थी। उधर, नेपाल यातायात बस समिति भी नेपाली डग्गामार बसों के संचालन के खिलाफ है।
विज्ञापन


इमिग्रेशन चेकपोस्ट में एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में आयोजित भारत-नेपाल प्रशासन की बैठक में दोनों देशों के बीच दौड़ रही डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने पर सहमति बनी। दोनों देशों के बीच मैत्री बस सेवा पूर्ववत जारी रहेगी। भारतीय एंबेसी द्वारा जारी तीर्थाटन और टूरिस्ट बसें मानकों के तहत संचालित होंगी। एसडीएम ने बताया कि दोनों देशों के बीच संचालित होने वाली टूरिस्ट बसों के सभी कागजातों की गंभीरता से जांच की जाएगी। परमिटों का गलत प्रयोग करने पर बस स्वामियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। 

बैठक में नेपाल के एसपी तुलसी प्रसाद अधिकारी, गड्डाचौकी के थानाध्यक्ष उमेश पाल, भारत से सीओ राजन सिंह रौतेला, कस्टम अधीक्षक एनके श्रीवास्तव, एआरटीओ रश्मि भट्ट, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती, पारगमन अधिकारी आरपी टम्टा, नेपाल महाकाली यातायात समिति के सचिव डंबर राज पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें