फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मानक पूरा होने के बाद भी दौड़ाई जा रही हैं बसें

Tue, 28 Oct 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो में नई बसों का है टोटा, सड़क पर दगा दे रही पुरानी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। परिवहन निगम का लोहाघाट डिपो पुरानी बसों के भरोसे चल रहा है। डिपो की 34 फीसदी बसें पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा पूरा करने के बावजूद दौड़ाई जा रही हैं। ये बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं और यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ता है।
डिपो के बेड़े में कुल 32 बसें हैं। इन बसों का दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बरेली, नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर, पोंटासाहिब रुटों में बसों का संचालन होता है। डिपो को पूर्व में मिली 12 नई बसों का संचालन दिल्ली रुट पर किया जाता है। अन्य रुटों पर पुरानी बसों को दौड़ाया जा रहा है। इनमें से 11 बसें पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा कर चुकी हैं और नौ बसें मानक पूरा करने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। ये बसें रास्तों में दगा दे रही हैं। कई बार बसें ठीक नहीं होने की दशा में यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर गंतव्य को रवाना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट:
डिपो की 11 बसें पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा कर चुकी हैं। डिपो में बसों की स्थिति की जानकारी समय समय पर निगम प्रबंधन को भेजी जा रही है। - धीरज वर्मा, एजीएम, रोडवेज लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें