लोहाघाट (चंपावत)। सर्दी बढ़ने के साथ ही रोडवेज की बस भी ठंड में अकड़ गई। बुधवार दोेपहर करीब एक बजे हल्द्वानी जा रही रोडवेज की यह बस डिपो के स्टेशन से बाहर निकलते ही बीच सड़क पर खराब हो गई। इससे 20 मिनट तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने से कई स्कूली वाहन, कर्मचारियों के वाहन फंस गए और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि ठंड के चलते बस जाम हो गई थी, जो चालू नहीं हो पाई। बताया कि कार्यशाला से आए तकनीशियन ने बस को ठीक कर गंतव्य की ओर भेजा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।