फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गोरलचौड़ खेल मैदान के सुधारीकरण की एक बाधा दूर

Wed, 27 Nov 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट गोरलचौड़ खेल मैदान के सुधारीकरण की एक बाधा दूर हो गई है। सेना को मैदान की भूमि के बदले लीसा फैक्टरी क्षेत्र में दी जाने वाली 77 नाली जमीन के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। 10 साल से अधिक समय से खेल मैदान की भूमि प्रशासन को हस्तांतरित करने को लेकर रक्षा मंत्रालय के साथ सिर्फ पत्राचार हो रहा था। अब सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद गोल्ज्यू कॉरिडोर की परिकल्पना साकार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


खेल विभाग और सेना की संयुक्त भूमि होने के कारण गोरलचौड़ मैदान में सुधारीकरण के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बिना हस्तांतरण के क्षेत्र के एकमात्र खेल मैदान को सुधारना प्रशासन और खेल विभाग के लिए आसान नहीं हो रहा था। हालांकि, खेल गतिविधियां और अन्य आयोजन इस मैदान पर होते रहते हैं।

गोल्ज्यू कॉरिडोर प्रोजेक्ट का बनना होगा आसान

गोल्ज्यू कॉरिडोर के तहत गोरलचौड़ मैदान में 400 मीटर ट्रैक के स्टेडियम के साथ ही बहुउद्देशीय सभागार, पार्किंग सुविधा, हॉकी फील्ड, बैडमिंटन आदि हॉल के साथ ही कैफेटेरिया एरिया का निर्माण किया जाना है। यह सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
विज्ञापन




रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग के साथ हुए संयुक्त सर्वे में लीसा फैक्टरी खर्ककार्की में भूमि का चयन करने के बाद 77 नाली भूमि देने का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। वर्तमान में प्रस्ताव को सेना की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। अब रक्षा मंत्रालय और रक्षा संपदा विभाग इसे लेकर आगे की कार्यवाही करेगा। गोल्ज्यू कॉरिडोर की परिकल्पना को साकार करने में आसानी होगी। सीएम भी इसे लेकर प्रयास कर रहे हैं। गोल्ज्यू कॉरिडोर का निर्माण होने से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान मिलेगा। -नवनीत पांडे, चंपावत डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें