फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ की सुरक्षा के लिए मिला बजट, विभाग ने आमंत्रित की निविदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी की सुरक्षा का काम जल्द शुरू होगा। बजट मिलने के बाद यूडीआरपी-एएफ (उत्तराखंड आपदा पुनर्निर्माण परियोजना) ने निर्माण कार्य शुरू कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3.45 करोड़ की लागत से पूर्णागिरि पहाड़ी की सुरक्षा एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। विभाग ने इसके लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं।
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी में दरारें आने से धाम की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। 13 साल से पहाड़ी की सुरक्षा को लेकर कई विभाग और देश भर की कई एजेंसियां सर्वे और भूगर्भीय परीक्षण कर चुकी हैं, लेकिन अब सुरक्षा निर्माण कार्य का जिम्मा विश्व बैंक की निर्माण शाखा हल्द्वानी को सौंपा गया है।
नई परामर्शदाता एजेंसी ने डिजाइन तैयार कर उसके अनुरूप कार्य कराने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति को गत मई माह में बजट अनुमोदन कर मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

विश्व बैंक निर्माण खंड हल्द्वानी इकाई के एई प्रेम प्रकाश नेे बताया कि बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा की प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
उत्तर भारत के लोगों का सबसे बड़ा धाम है पूर्णागिरि
पूर्णागिरि धाम में उत्तर भारत के लोगों का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है। जहां हर साल देश के कोने-कोने और पड़ोसी देश नेपाल से लाखों श्रद्धालु देवी के दर्शन केे लिए आते हैं।
यह धाम देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक है। चैत्र नवरात्रों में होली के अगले दिन से तीन माह का सरकारी मेला आयोजित होता है। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ आती है।
मार्च 2022 में पूरा होगा पहाड़ी की सुरक्षा का कार्य
पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी की सुरक्षा का काम 2022 मार्च तक पूरा किया जाना है। विश्व बैंक निर्माण खंड हल्द्वानी के एई प्रेम प्रकाश ने बताया कि पहाड़ी की सुरक्षा और पहाड़ी तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 3.45 करोड़ का बजट मिल चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग ने मार्च 2022 तक इस निर्माण कार्य को हर हाल पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें