छात्रवृत्ति हासिल करते मेधावी विद्यार्थी। संवाद
बनबसा (चंपावत)। राजकीय प्राथमिक स्कूल चंदनी और जनता हाईस्कूल में मेधावी बच्चों को स्व. माधवी देवी पत्नी स्व. कल्याण चंद स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। स्कूल में शमशेर चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चंदनी निवासी अमित चंद, अजय चंद ने दादा और दादी की स्मृति में कक्षा एक से 10 तक के कक्षा में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे कुल 20 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया।
प्राथमिक स्तर प्रत्येक को दो हजार रुपये, जूनियर स्तर पर 3000, हाईस्कूल स्तर पर 4000 रुपये प्रदान किए। मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला, ग्राम प्रधान अनिल प्रसाद, महेश चंद, पुष्कर चंद ने छात्रवृत्ति प्रदान की। प्रधानाचार्य भूपेंद्र चंद, प्रधानाध्यापक प्रकाश अधिकारी ने आभार जताया। संवाद