फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राजकीय पॉलीटेक्निक में मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू

Sat, 03 Feb 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में राजकीय पॉलीटे​क्निक में स्टेडियम के निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट में 440.49 लाख रुपये से मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है। स्टेडियम बनने से छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा के साथ खेलों से जुड़कर अपना भविष्य बना सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के छात्र-छात्राओं के लिए खेल कौशल दिखाने के लिए मैदान नहीं था। किसी तरह खेल आयोजन कराए जाते थे। अब मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए राशि मिलने के बाद राजकीय पॉलीटेक्निक प्रबंधन ने राहत महसूस की है।
राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के प्रभारी प्रधानाचार्य मयंक बिष्ट ने बताया कि नाबार्ड के तहत 440.49 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए किश्त तौर पर 176.196 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में मैकेनिकल, सिविल, आईटी, फाार्मेसी, इलेक्ट्रॉनिक दि ट्रेडों में करीब 374 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के छात्र-छात्राएं खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मिनी स्टेडियम में एथलीट ट्रैक, बैडमिंटन, वॉलीबाल, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, हैमर थ्रो, ऊंची कूद, लंबी, टेबल टेनिस, कूद आदि खेल हो सकेंगे। मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होने पर छात्र छात्राओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें