दिल्ली हवाईअड्डे पर बनबसा का दिव्यांशु विश्वकर्मा। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। शुक्र है कि शुक्रवार को यूक्रेन के सूमी शहर से भारतीय छात्रों का दल सकुशल दिल्ली पहुंच गया। छात्र बीती बृहस्पतिवार की रात पोलैंड से चले थे। शुक्रवार को वे दोपहर दो बजे के करीब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उन्होंने भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि स्वदेश पहुंचकर सुकून की सांस ली।
बनबसा भजनपुर निवासी छात्र दिव्यांशु ने बताया कि पोलैंड में उन्हें कोई परेशनी नहीं हुई। वहां के नागरिकों और सरकार ने भारतीय छात्रों की खासी मदद की। भारतीय दूतावास के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। यहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अपने घर पर संपर्क कर परिजनों को दिल्ली पहुंचने की सूचना दी। दिव्यांशु के मुताबिक वे पोलैंड से करीब सात सौ भारतीय छात्रों का दल एयर इंडिया, इंडिगो एवं सी 17 कार्गो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं।