फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज बस के ब्रेक फेल, 27 यात्रियों की जान पर बन आई

Wed, 15 Nov 2023 09:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस।
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत से नौ किलोमीटर दूर बनलेख के पास बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस का प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गए। बस में सवार 27 यात्रियों की जान पर बन आई थी। चालक ने किसी तरह बस को पहाड़ी से टकराकर रोक लिया। अगर बस खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता।बाद में बस में सवार सभी 27 यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन


टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के ढलान पर बस (यूके 07 पीए 3148) का ब्रेक फेल हो गए। चालक पंकज पांडे ने बस को पहाड़ी की तरफ टकराकर रोक लिया। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद बस के स्थिर होने पर सहमे यात्रियों की जान में जान आई। पिथौरागढ़ के सहायक मंडलीय प्रबंधक राजशेखर कापड़ी ने यात्रियों को दूसरी बस से आगे भेजा। यह बस वर्ष 2016 में रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई थी और सही हाल में बताई गई है।


तीन साल में छह बस के फेल हो चुके ब्रेक
चंपावत। बीच सफर में ब्रेक फेल होने से रोडवेज में यात्रा करने वालों की चिंता बढ़ गई है। पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस के साथ बुधवार को हुई घटना कोई पहली घटना नहीं है। तीन साल में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही छह बस के ब्रेक फेल हो चुके है लेकिन किसी तरह हर बार बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वहीं बस में अन्य खराबी के मामले भी बढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 में अक्तूबर तक 47 बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दगा दे चुकी है।
विज्ञापन



प्रथमदृष्ट्या लगता है कि प्रेशर पाइप फटने से बस का ब्रेक फेल हुए हैं। हादसे की असली वजह जानने के लिए तकनीकी टीम को बनलेख भेजा गया है। बस को रोडवेज की टनकपुर कार्यशाला में ठीक कराने के लिए ले जाया जा रहा है। - दीपक सिंह, फोरमैन, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन



बस संचालन में जरूरी हैं ये सावधानियां
ढलान पर आते ही बस के ब्रेक का परीक्षण जरूरी।
पहाड़ पर बस संचालन के बेसिक निर्देशों की अनदेखी न हो।

बस चलाते समय चालक मोबाइल पर बात न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें