फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में होली खेलत नंद कुमार...

विज्ञापन
पाटी में होली गायन करते होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मष्टा संगीत कला समिति के कलाकारों ने शास्त्रीय होली गीत के गायन से विविध रंग बिखेरे। समिति के संरक्षक सीएस मौनी के आवास पर हुई होली गायन का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष रबीश पचौली ने किया। होली गायन का श्रीगणेश सामूहिक गणेश वंदना गाइए गणपति जग वंदन से हुआ।
विज्ञापन

प्रदीप पचौली ने राग काफी में लाल भये नंदलाल, श्याम वाको वरन गयो री..., प्रदीप प्रकाश ने राग काफी में ब्रज में होली खेलत नंद कुमार..., आचार्य ललित सौराड़ी ने राग सहाना में आज पिया के गरूवा लगूंगी, कलंक लगे सो लगे रही..., पंकज पचौली ने राग काफी में सैय्या गये परदेश, कहत कैसे विरह की रतिया..., एमसी भट्ट ने राग काफी में यी अचानक होली, पिया परदेश गयो री..., नवीन पचौली ने राग काफी में कौन जनम के बैरी, हमें सुख चैन सबै री..., बीडी पचौली ने हूं बैरागिनी अपने पिया की, पिया से मिला दीजो मोहि..., नरेंद्र गहतोड़ी ने माधो मधुवन जाना, वहीं जाकर समझाना..., एमएन पचौली ने मोहे पनघट पर नंद लाल छेड़ गयो री... और सीएस मौनी ने राग खयाज में आज राधे रानी चली, ब्रज मंडल में धूम मची है... होली गीत से महफिल में रंग बिखेर दिए। तबले में संगति योगेश पचौली, बद्री दत्त, हिमांशु लडवाल ने दी। टीका सिंह बोरा, अजय, गौरव, त्रिलोकी देवी ने सुर-ताल मिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें