बनबसा स्ट्रांगफार्म के निकट एनएचकिनारे की आग पर काबू पाते फायर कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। जगबूड़ा पुल के पास बमनपुरी गांव से सटे जंगल में आग लग गई जो गांव की ओर बढ़ रही थी। जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया।
वहीं स्ट्रांगफार्म के पास एनएच किनारे लगी आग गेहूं के खेतों की ओर बढ़ रही थी, जिस पर भी समय रहते बुझा दिया गया। आग पर काबू पाने से पूर्व कुछ गेहूं जल।
सोमवार को बमनपुरी के पास के जंगल में आग लग गई। सूचना पर टनकपुर फायर सर्विस की दमकल मौके पर पहुंच गई। प्रभारी फायर सर्विस श्याम सिंह रावत ने बताया कि झाड़ियों में लगी आग पेड़ों तक पहुंचने से पूर्व ही बुझा दी गई।
रास्ते में स्ट्रांग फार्म के निकट सड़क किनारे लगी आग गेहूं के खेतों में पहुंचने तक काबू कर ली गई। टीम में चालक राजू कुमार, अमरदीप सिंह राणा, अतुल राठी, फायर मैन कुमेश कुमार, प्रमोद सौन के अलावा बनबसा थाने के एसआई नैनराम विश्वकर्मा व कां. सुरेंद्र कुमार आदि थे।