फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठकुरी इलेवन की झोली में गई बीपीएल फुटबाल ट्राफी

विज्ञापन
बनबसा में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्यअतिथि गोविंद सामंत। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) फुटबाल प्रतियोगिता ठकुरी इलेवन ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ठुकरी इलेवन ने रावत इलेवन को दो गोल हराया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ठकुरी इलेवन और रावत इलेवन के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में ठकुरी इलेवन के कुनाल ठाकुर ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। कुछ समय बाद ठकुरी इलेवन के खिलाड़ी लोकेंद्र चंद ने एक गोल कर टीम को दो गोल से बढ़त दिला दी। रावत इलेवन की टीम खेल के अंत तक कोई गोल नहीं कर पाई। फुटबाल कोच आरबी मल्ल रेफरी, रोहित कापड़ी, मन्नत चंद लाइनमैन थे। आंखों देखा हाल कमलेश भट्ट ने सुनाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह बॉबी, प्रेम सिंह ज्याला, प्रकाश बोरा, हरिओम सेठी, जसवंत बसेड़ा, रवि कुमार, दीपक चंद, विनोद भारती, योगेश गुरुंग, योगेश पांडेय आदि थे। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें