फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

Wed, 16 Oct 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र से सटे चूका के अंतर्गत रणकोची मंदिर के नीचे शारदा नदी में एक 30-35 वर्षीय अज्ञात महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां शिनाख्त के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। शव के कई दिन पुराना होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सूचना पर बुधवार को एएसआई कपूर सिंंह पाल, महिला हेड कांस्टेबल दीप्ति पंत को मौके पर भेजा गया। जहां एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाला। एएसआई पाल ने बताया कि शव सड़ी गली हालत में है। पुलिस ने आस पास के थानों को सूचना भेजकर शिनाख्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें