फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार परीक्षाएं देने में बालिकाओं की संख्या अधिक

Tue, 16 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष जीआईसी तामली और चौड़ाकोट नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल के 39 और इंटर के 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


टनकपुर आमबाग का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकल हाईस्कूल परीक्षा का केंद्र है। इस वर्ष हाईस्कूल में बालकों की तुलना में सर्वाधिक बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। हाईस्कूल में कुल 5344 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 2634 संस्थागत  बालक, 2710 बालिकाएं और व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 34 बालक एवं 26 बालिकाएं परीक्षाएं देंगी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 4035 कुल परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 1960 संस्थागत बालक और 1852 संस्थागत बालिकाएं, 114 व्यक्तिगत बालक, 109 बालिकाएं शामिल होंगी।

मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल, विद्युत, फर्नीचर की सभी  व्यवस्थाएं करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा केंद्रों में शिक्षकों की ड्यूटी खंड स्तर पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें