फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी भर्ती में 21 अभ्यर्थी आउट

Tue, 16 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन 171 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 29 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। मंगलवार को 16 छात्रों सहित कुल 21 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता में अनफिट रहे। पहले दिन 32 अभ्यर्थी फेल रहे। इस तरह पहले दो दिनों में 53 अभ्यर्थी नाकाम रहे।
विज्ञापन


पुरुष अभ्यर्थियों को एक घंटे में 7 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को इतने ही समय में 3.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी हो रही है। आयोजन मेें उप जिला मजिस्ट्रेट भगत सिंह फोनिया, सीएस डोभाल, नरेश दुर्गापाल, निर्मला बिष्ट, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, एपीडी केएन तिवारी, सीओ आरएस रौतेला, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, पीआरडी के डीओ हरीश जोशी, परीक्षा निरीक्षक पीतांबर भट्ट, पीटीआई दामोदर कापड़ी आदि सहयोग कर रहे हैं।

पर्वतीय निवास प्रमाणपत्र लाएं अभ्यर्थी
पर्वतीय निवास प्रमाणपत्र नहीं लाने वाले अभ्यर्थियों को लंबाई और छाती की नपत में लाभ नहीं मिल रहा है। इस दायरे में आने वाले सात अभ्यर्थी बाहर हो चुके हैं। प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों को पर्वतीय निवास प्रमाणपत्र लाने पर 24 फरवरी को अंतिम मौका मिलेगा। वहीं अभ्यर्थियों से अन्य मूल प्रमाणपत्र लाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें