फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर तैनात

Thu, 22 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.अहमद इकबाल ने बताया कि जिले में 14 नए मतदेय स्थल बनाए गए तथा 306 पुराने मतदेय स्थलों के लिए 320 बीएलओ और 44 सुपरवाइजरों की नियुक्ति, तैनाती करते हुए उनका विस्तृत डाटाबेस अपडेट कर दिया गया है।

डीएम ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजरों को मुख्यालय स्तर पर 28 सितंबर को एक दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इसी माह मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें मीडिया की उपस्थिति में निर्वाचक नामावली की एक-एक हार्ड कापी और साफ्ट कापी उसी समय उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन  कार्यों से संबंधित टोल फ्री नंबर 1950 सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रमों के तहत रामलीला समारोह में आम जनता को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें