फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर नदारद मिलने पर बिफरे विधायक 

Thu, 03 Jan 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक को निर्देश देते विधायक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई मरीज डॉक्टरों के इंतजार में खड़े मिले। विधायक ने इस पर नाराजगी जताते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

विधायक गहतोड़ी बृहस्पतिवार को संयुक्त अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डॉ. डीके जोशी, डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, डॉ.आबताब अंसारी आदि अपने कक्ष में नहीं मिले, जबकि संबंधित डॉक्टरों के कक्ष के बाहर कई मरीज खड़े थे। इस पर विधायक ने चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने को कहा। कहा कि अस्पताल में सरकार द्वारा दी गई सुविधा का लाभ मरीजों को लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कम वार्ड ब्वॉय के लिए सीएमओ से वार्ता कर व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने बनबसा अस्पताल के लिए नियमित डॉक्टर की भी व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। इधर, जिलाध्यक्ष लीला महर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल विधायक से मिला। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में एनजीओ के माध्यम से टेकहोम राशन वितरण पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन


कोट----
अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट अनिल गड़कोटी के पिता के निधन होने पर शोकसभा आयोजित की गई थी। शोक सभा के बाद कुछ डॉक्टर और स्टाफ अंत्येष्टि में गए थे। जिससे कुछ समय के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। -डॉ.एचएस ह्यांकी, चिकित्साधीक्षक, टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें