फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स पर पुलिस लगाम कसेगी

Sun, 01 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
बाइकर्स पर पुलिस लगाम कसेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने साल के पहले दिन रविवार को नागरिकों, व्यापारियों और टैक्सी संचालकों की बैठक ली। थाना परिसर में हुई बैठक में उन्होंने लोगों से सहयोग लेकर कानून व्यवस्था को बेहतर करने के पुलिस को निर्देश दिए।

साथ ही लोगों ं से मित्रवत व्यवहार करने की पुलिस अफसरों को नसीहत दी। कहा गया कि यातायात व्यवस्था को सुधारना पहली प्राथमिकता है। टैक्सियां और अन्य वाहन नियमों का पालन करते हुए रुट पर चलेंगे। वहीं तेज गति से चलने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान चला सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने पर भी चर्चा हुई। गणेश पुनेठा के संचालन में हुई बैठक में थानेदार डीएल वर्मा ने शहर की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। नशे के अभ्यस्त हो रहे युवाओं को सही राह दिखाने, महिलाओं, छात्राओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार करने वाले मनचलों को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार नीलू चावला ने आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा व लोगों से मतदान करने की अपील की।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रियंका गड़कोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, जीवन सिंह मेहता, पीएस मेहता, लक्ष्मी लाल वर्मा, सुनील खर्कवाल, नेहा गड़कोटी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, पूर्व चेयरमैन भूपाल सिंह मेहता, हयात सिंह तड़ागी, सतीश खर्कवाल, शैलेंद्र राय, भास्कर मुरारी, सुनील चौबे, आनंद राय, धर्मानंद पांडेय, दीपक ओली आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें