फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराफिट से टकराई बाइक किशोरी की मौत

Thu, 28 Sep 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट के गुमौद के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमौद के पास बाइक के बेकाबू होकर पैराफिट से टकरा जाने से एक किशोरी की मौत हो गई जबकि हेलमेट पहने होने के कारण चालक युवक की जान बच गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना का कारण सेना के वाहनों को ओवर टेक करना बताया जा रहा है।  
विज्ञापन


सेना में कार्यरत निर्मल सिंह (21) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम गायकाजूला मऊ आजकल छुट्टियों पर घर आया हुआ है। वह अपनी चचेरी बहन ममता (14) पुत्री गोविंद सिंह को लेकर बृहस्पतिवार को बाइक (यूके 03ए/0547) से लोहाघाट से घाट की ओर जा रहा था। लोहाघाट से करीब 13 किलोमीटर दूर बाराकोट के गुमौद नामक स्थान पर सेना के वाहनों को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहने होने के कारण निर्मल बच गया। उसे मामूली चोटें आई। उसे 108 आपात सेवा से लोहाघाट लाया जा रहा था लेकिन मरोड़ाखान के पास एंबुलेंस खराब हो जाने से उसे निजी वाहन से लाना पड़ा। 

थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या किशोरी की मौत का कारण पैराफिट पर जोर से वाहन का टकराना है। एसओ ने बताया कि खंभे के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैराफिट उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें