बनबसा (चंपावत)। बनबसा के जगबूड़ा पुल के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
शनिवार की दोपहर एक बाइक और डंपर गढ़ीगोठ से खटीमा की ओर जा रहे थे। जगबूड़ा पुल के पास डंपर (एचआर 39 एफ 4315) की चपेट में बाइक (यूके 06 एजी 8098) आ गई। हादसे में खटीमा गोटिया इस्लाम नगर निवासी वासी अयूूब (40) पुत्र मो. अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक स्थित दूसरा सवार मामूली घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है। संवाद